फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्यारी बहना सुख सम्मान निधि में नहीं जोड़े जा सकेंगे नए लाभार्थी, सीईओ ने साफ की स्थिति

Fri, 22 Mar 2024 07:22 PM IST
Krishan Singh एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती और न ही इसमें नए लाभार्थी जोड़े जा सकते हैं। 
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती और न ही इसमें नए लाभार्थी जोड़े जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव के चलते लागू आचार संहिता में महिलाओं को 1500 रुपये अभी नहीं मिलेंगे। चुनाव आयोग के साफ निर्देश है कि जिस योजना या कार्य में नए लाभार्थियों को जोड़ा जाना है, उसे शामिल नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Trending Videos

इस स्थिति में कांग्रेस सरकार की ओर से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को 1500 रुपये प्रदान करने की घोषणा और योजना को अधिसूचित करने के बाद नए लाभार्थियों को 6 जून को आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही लाभ मिलेगा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले दी अपनी गारंटियों के तहत 18 वर्ष से अधिक आयुकी महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का वादा किया था। लाहौल-स्पीति से 25 फरवरी को इस योजना को शुरू करने के बाद सभी जिलों में इसे लागू करने को स्वीकृति प्रदान की थी।

 
विज्ञापन

प्यारी बहना योजना को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग से कोई पत्र नहीं आया। निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान किसी भी नई योजना की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती न ही नए लाभार्थी जोड़े जा सकते हैं।- मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें