फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 875 पंचायतों की वोटर लिस्टों का जल्द शेड्यूल जारी करेगा आयोग

Sun, 08 Nov 2020 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल चुनाव आयोग प्रदेश की शेष पंचायतों की वोटर लिस्टों का शेड्यूल शीघ्र जारी करेगा। प्रदेश में पुनर्गठन से प्रभावित और नई  875 पंचायतों की वोटर लिस्टें तैयार होनी हैं। राज्य चुनाव आयोग सभी पंचायतों की वोटर लिस्ट तैयार होने के बाद चुनाव की घोषणा करेगा। 

विज्ञापन


आयोग ने पहले चरण में अभी तक कुल 2740 पंचायतों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे दिया है। ये वही पंचायतें हैं, जिनकी न तो वार्डबंदी करनी पड़ी थी और न ही वोटर लिस्टों में ज्यादा बदलाव होना था। इन पंचायतों पर पुनर्गठन का असर भी नहीं पड़ा था।

चुनाव आयोग अब शेष 875 उन पंचायतों की वोटर लिस्ट का शेड्यूल तैयार करके जारी करेगा, जिनका पुनर्गठन किया है या फिर नई पंचायतें बनाई गई हैं।  राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि अब शीघ्र ही शेष 875 पंचायतों की वोटर लिस्ट बनाने का कार्यक्रम घोषित किया जाना है। इनमें 475 पुरानी पुनर्गठित और 400 नई पंचायतें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें