फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी विज्ञापनों पर सैन्य जवानों की फोटो लगाने पर रोक

Thu, 21 Mar 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का कोई भी राजनीतिक दल फायदा न उठा सके, इसके लिए चुनाव आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दल अपने विज्ञापनों में सुरक्षा बलों के साथ फोटो नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन


ऐसे किसी भी फोटो के साथ अपना प्रचार भी नहीं कर सकेंगे, जिनमें सैन्य जवानों की फोटो लगी हों। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार को विज्ञापनों में सुरक्षा बलों के अलावा सुरक्षाकर्मियों से संबंधित समारोह की फोटो का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

अगर आयोग को इससे संबंधित शिकायतें मिलती हैं तो पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आयोग को आशंका है कि लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दल इसका फायदा ले सकते हैं। ऐसे में आयोग ने पहले ही इसकी एडवाइजरी जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर भारतीय वायु सेना ने एयर स्ट्राइक की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें