फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए चुनाव आयोग ने दी मंजूरी

Sat, 26 Nov 2022 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में शीतकालीन पर्यटन सीजन को देखते हुए सरकार ने चुनाव आयोग से मामला उठाया था। देश और विदेश के पर्यटकों को दिल्ली-शिमला-कुल्लू के लिए सप्ताह में चार दिन हवाई सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
हवाई सेवा शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में 1 दिसंबर से हवाई सेवाओं का विस्तार होगा। आचार संहिता के बीच चुनाव आयोग ने इसकी मंजूरी दे दी है। हिमाचल में शीतकालीन पर्यटन सीजन को देखते हुए सरकार ने चुनाव आयोग से मामला उठाया था। देश और विदेश के पर्यटकों को दिल्ली-शिमला-कुल्लू के लिए सप्ताह में चार दिन हवाई सेवाएं मिलेंगी। दिल्ली-शिमला और धर्मशाला के लिए सप्ताह में तीन दिन सैलानियों को हवाई सेवाएं मिलेंगी। शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए प्रति सीट किराया 4,500 रुपये होगा। इसमें यात्रियों को सब्सिडी नहीं मिलेगी, जबकि दिल्ली-शिमला और शिमला-दिल्ली के बीच हवाई सेवाओं में 50 फीसदी सीटों पर सब्सिडी दी जाती है।

विज्ञापन


दिल्ली से शिमला के लिए सब्सिडी पर टिकट 2,500 रुपये में मिलेगा। इसके लिए पहले ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। बिना सब्सिडी वाला टिकट 4,000 रुपये तक मिलेगा। यह किराया यात्रियों की संख्या बढ़ने और घटने पर निर्भर करता है। यात्रियों को टिकट की बुकिंग ऑनलाइन करवानी होगी। हवाई सेवाओं का विस्तार होने से सैलानियों की आमद बढ़ेगी। इससे प्रदेश में पर्यटन को पंख लगेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कंपनी के साथ हिमाचल में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद आचार संहिता लागू हो गई थी। 

शीतकालीन पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाना था। इस कारण सरकार ने चुनाव आयोग से यह मामला उठाया था। इस पर चुनाव आयोग ने हवाई सेवाओं के विस्तार की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

राज्य पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक रविंद्र शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग से हवाई सेवा विस्तार को मंजूरी मिल गई है। एक दिसंबर  दिल्ली-शिमला-कुल्लू हफ्ते में 4 दिन हवाई सेवाएं मिलेंगी। दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के लिए सप्ताह में 3 दिन हवाई सेवा उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें