फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या, टिक्कर में वारदात, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जुटाए साक्ष्य

Wed, 17 Jun 2026 08:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

शिमला जिले की उप तहसील टिक्कर की ग्राम पंचायत करछारी के तहत शलाश गांव में 77 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या हो गई। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की उप तहसील टिक्कर की ग्राम पंचायत करछारी के तहत शलाश गांव में 77 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या हो गई। मामले की जांच के लिए शिमला से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हत्या के पीछे चोरी की आशंका के पहलू पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गीता देवी जनारथा के पति अमी चंद का वर्ष 2020 में निधन हो चुका है। उनके दोनों बेटे अपने-अपने परिवारों के साथ बाहर रहते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पति की मृत्यु के बाद से गीता देवी करछारी पंचायत के शलाश स्थित अपने मकान में अकेली रह रही थी। मकान के आसपास सेब के बगीचे की देखभाल के लिए नेपाली मूल के मजदूर पास शेड में रहते थे। बुधवार सुबह मजदूर रोज की तरह महिला का हालचाल जानने पहुंचे, लेकिन काफी आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर जब वे घर के भीतर गए तो गीता देवी को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। गीता के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जबकि घर में सामान बिखरा हुआ मिला है। इससे चोरी के दौरान हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें