फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एकी हाथो दा जोली ओ बामणिए दूजे हाथो दा लोटा पर डाली नाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू के पत्रकारिता विभाग के विदाई समारोह में छात्रों ने जमाया रंग
विज्ञापन

लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दिनरात करें मेहनत : प्रो. शशिकांत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग के दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया।
विदाई समारोह में द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अनविका, दीपक, धरती और दीपक जिस्टू ने फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। एकी हाथो दा जोली ओ बामणिए, दूजे हाथो दा लोटा... पहाड़ी गीत पर शानदार नाटी डाली। मंच का संचालन आर्यन मनकानिया, कृतिका, हर्षित्वक, नेहा और उषा ठाकुर ने किया।
विज्ञापन


मेलांज-2024 के नाम से आयोजित विदाई समारोह में विभागाध्यक्ष प्रो. शशिकांत शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विभाग के शोधार्थियों और शिक्षकों को भी स्मृति चिह्न वितरित किए। विभागाध्यक्ष प्रो. शशिकांत शर्मा ने अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य और परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डिग्री पूरी करने के बाद वह अपने लक्ष्य को तय कर उसे प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करने में जुट जाएं।

प्रो. शर्मा ने कहा कि देश के इस छोटे से विश्वविद्यालय के इस विभाग ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मीडिया हाउस के लिए हीरे दिए हैं। कार्यक्रम में प्रो. कंवलजीत, प्रो. अजय कुमार ने भी शिरकत की।
विज्ञापन




आकृति को मिला ब्यूटी विद ब्रेन का टाइटल
कार्यक्रम में वरिष्ठ विद्यार्थियों को टाइटल देकर सम्मानित किया। इसमें आकृति को ब्यूटी विद ब्रेन, साया को सेंट परसेंट इनोसेंट, रजनी को मिस धाकड़, पारूल को मिस इंफ्लूएंस, सुनील लिस्ट टॉक्टिव, वैशाली को जूलियट, अंकिता को एस्टीमड कोलीग, साक्षी को मिस चार्मिंग, भावना को मिस 10 टू 10, शुशांत को खिलाड़ी नंबर वन, आशना को मिस क्यूटी, आंचल चौहान को चुलबुली का टाइटल मिला। इसके अलावा अंजली को साइलेंट ऑबजर्वर, शिवाक्ष को मिस्टर पुष्पा, मुस्कान को नाइस स्माइल, पुष्पलता को क्लास क्राउन, महक धीमान को मिस डांसर, आंचल आजाद को पिलर ऑफ टीम, मुस्कान गौतम को मेंटर, वरुण को शैतान खोपड़ी, शिवानी को मिस बुबली, भूपेश को मिस्टर माचो का टाइटल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें