फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम: हिमाचल में माताओं-बच्चों ने रोपे 5.44 लाख पौधे, जानें किस जिले में कितना पाैधरोपण

Fri, 03 Oct 2025 12:49 PM IST
Krishan Singh राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

 5 जून से चले अभियान के तहत तीन माह में प्रदेश के माताओं और बच्चों ने मिलकर पौधे रोपे और देश-दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
विज्ञापन
पाैधरोपण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरती को बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 दो अक्तूबर को संपन्न हो गया। 5 जून से चले अभियान के तहत तीन माह में प्रदेश के माताओं और बच्चों ने मिलकर पौधे रोपे और देश-दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान में 14,651 विद्यालयों के विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने भूमिका निभाई। उन्होंने प्रदेश में 5,44,203 पौधे रोपे। अभियान को तीन चरणों में चलाकर अमलीजामा पहनाया गया। पहले चरण में पांच जून से पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के समन्वय से चयनित विद्यालयों ने रोपण के स्थान चिह्नित किए।

विज्ञापन

दूसरे चरण में पांच जून से दो अक्तूबर तक चिह्नित स्थानों पर पौधरोपण किया गया। तीसरे और अंतिम चरण में अब स्कूल और वन विभाग मिलकर प्लांटेशन एरिया की निगरानी करेंगे, ताकि पौधे सुरक्षित रहें। इस संबंध में अभियान के जिला नोडल अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पांच जून से दो अक्तूबर तक शिक्षा विभाग की मदद से मां और बच्चे ने मिलकर पौधे रोपे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में बच्चे के साथ मां ने भी रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन

किस जिले में कितने पाैधे रोपे
जिला              स्कूल          पौधे
बिलासपुर         837        31,963
चंबा               1,640       56,721
हमीरपुर          818         38,079
कांगड़ा           2,603      98,583
किन्नौर            209         3,633    
कुल्लू            1,027        58,966
लाहौल-स्पीति  219         1,984
शिमला          2,190        83,306
सिरमौर         1,515       73,309
सोलन           1,082       38,390
ऊना             759           27,767
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें