फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में न आने पर हिमाचल युवा कांग्रेस के आठ पदाधिकारी पदमुक्त

Tue, 02 Feb 2021 08:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा न लेने पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (युकां) ने अपने आठ पदाधिकारियों को एक महीने के लिए पदमुक्त कर दिया है। आगामी एक माह तक इन नेताओं की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही इनकी बहाली तय हो सकेगी। प्रभारी अमनप्रीत सिंह लाली, सह प्रभारी दामन बाजवा, प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी और कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने कार्रवाई का संयुक्त फैसला लिया है। पदमुक्त होने वालों में विधानसभा क्षेत्रों के दो युकां अध्यक्ष भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


भंडारी ने बताया कि युकां के इन पदाधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की गई है। इस संबंध में सभी पदाधिकारियों को लिखित फरमान जारी कर दिए गए हैं। इन सभी नेताओं को एक माह के लिए पदमुक्त किया गया है। जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई है, उनमें प्रदेश पदाधिकारियों में अलोद चौहान, प्रीति और कांता शामिल हैं। इनके अलावा अमित कटोच सुलह, राज राणा ज्वालामुखी, विशाल कुमार शाहपुर, शमशेर अली चिंतपूर्णी और पंकज कुमार कसुम्पटी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें