हिमाचल सरकार ने सोमवार को 11 एचएएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल कर उन्हें इधर से उधर किया है। एचएएस अधिकारियों में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल को निदेशक तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर का जिम्मा दिया गया है। इसी तरह निदेशक तकनीकी शिक्षा शुभ करण सिंह को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, अतिरिक्त नियंत्रक स्टोर उद्योग विभाग सुनीता कापटा को सचिव खाद्य आयोग के साथ-साथ सचिव सोशल वेलफेयर बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक संदीप सूद को उपायुक्त कांगड़ा का सहायक आयुक्त लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर को एसडीएम ज्वाली, अनुपम कुमार को एसडीएम संगड़ाह, शिमला स्मार्ट सिटी की महाप्रबंधक नीरज चांदना को संयुक्त निदेशक आईटी और एसडीएम जवाली सलीम आजम को आरटीओ कुल्लू लगाया गया है। इसके अलावा सरकार ने 25 जुलाई को जारी एसडीएम झंडूता विकास शर्मा, सहायक सेटलमेंट अधिकारी कांगड़ा अरुण कुमार और एसडीएम धीरा विकास जमवाल के तबादला आदेशों को निरस्त कर दिया है।