फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में फूंके ट्रंप, नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी के पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के परिसर में शहीदी दिवस पर एसएफआई की इकाई ने प्रदर्शन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प, नेतन्याहू और नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके। इस दौरान ईरान पर किए हमले का विरोध किया गया। पुतला दहन के साथ ही परिसर में जोरदार नारेबाजी की जिससे कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। इसके बाद कार्यकर्ता एकत्रित हुए और साम्राज्यवाद के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वैश्विक स्तर पर बड़ी शक्तियां अन्य देशों में हस्तक्षेप कर अपने हित साधने का प्रयास कर रही हैं जिससे युद्ध और अस्थिरता की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों का असर विकासशील देशों सहित भारत पर भी पड़ रहा है। संगठन के कैंपस सचिव मुकेश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते संघर्षों का प्रभाव आम जनता पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महंगाई में वृद्धि और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। इकाई सचिव सनी ने कहा कि देश के भीतर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है और आम लोगों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रसोई गैस जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी असर पड़ने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से जनहित में नीतियां अपनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अंत में संगठन ने शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए अन्याय, शोषण और साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें