फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद आज खुलेंगे आईटीआई, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में परीक्षा देने वाले प्रशिक्षुओं के शुरू होंगे प्रेक्टिकल, 50 फीसदी स्टाफ और प्रशिक्षु बुलाए
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के साथ हर प्रशिक्षु का रखा जाएगा रिकॉर्ड
शिमला। हिमाचल सरकार के फैसले के बाद प्रदेशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में वीरवार से प्रेक्टिकल शुरू होंगे। इसके लिए राजधानी शिमला के महिला और पुरुष आईटीआई में संक्रमण से बचाव के लिए हैंड सैनिटाइजर का भी इंतजाम किया गया है। क्लास रूम भी सैनिटाइज किए जा रहे हैं। सरकार और विभाग द्वारा जारी एसओपी के तहत तैयारियां की गई हैं।
सरकार के आदेशों के मुताबिक अभी प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्षीय कोर्स के सिर्फ उन प्रशिक्षुओं को प्रेक्टिकल के लिए बुलाया है, जिनके नवंबर माह में फाइनल एग्जाम होने हैं। आईटीआई शिमला के प्रधानाचार्य एलआरवर्मा ने बताया कि एक दिन में 50 फीसदी प्रशिक्षुओं और 50 फीसदी स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है। इसकी सूचना और रोस्टर संस्थान स्तर पर तैयार कर दिया है। वर्कशॉप के साथ पूरे कैंपस को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए उपकरण खरीद लिए गए हैं। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। वर्कशॉप और परिसर में प्रशिक्षुओं तथा निरीक्षक स्टाफ में आवश्यक दूरी रखी जाएगी, एक-दूसरे के सामान को बदलने की अनुमति नहीं होगी। कहा कि संस्थानों को खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई शिमला में 650 से अधिक हैं प्रशिक्षु
चौड़ा मैदान स्थित आईटीआई में पुरुष प्रशिक्षु 550 और महिला आईटीआई के तीन ट्रेड में 150 प्रशिक्षु हैं। कोर्स की अंतिम परीक्षा देने वाले प्रशिक्षुओं में से 50 फीसदी को ही कैंपस में वर्कशॉप में प्रेक्टिकल करने बुलाया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अन्य प्रशिक्षुओं की ऑनलाइन कक्षाएं भी साथ जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें