फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को जानो प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को राम मंदिर में ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी और समूह गान प्रतियोगिता करवाई गई। भारत विकास परिषद शिमला शाखा के अध्यक्ष एमपी सूद ने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर भारत प्रमुख संजीवन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में सेंट एडवर्ड स्कूल के श्रेय भारद्वाज व राघव सेठ प्रथम, लॉरेट पब्लिक स्कूल के पार्थ भारद्वाज व स्नेहा डोगरा द्वितीय तथा सरस्वती पैराडाइज स्कूल के हर्ष मौर्या व जयंत श्याम तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी न्यू शिमला के चंचल शर्मा व उत्कर्ष मेहता प्रथम, सरस्वती पैराडाइज स्कूल के अभय आजाद व साधना द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर के संदीप नेगी व प्रवेश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में हिंदी विषय पर सेंट एडवर्ड स्कूल ने प्रथम, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय तथा लॉरेटो कॉन्वेंट ताराहॉल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सेंट एडवर्ड स्कूल की टीम ने राजेंद्रा मेमोरियल ट्रॉफी हासिल की। विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भारत विकास परिषद शिमला के खर्च पर भेजी जाएंगी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शिमला शाखा के सचिव अरुण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विनीत सेन व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें