फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली कॉलेज में शुरू होंगे हिंदी एमए और पीजीडीसीए के कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में शुक्रवार को स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि शिक्षा, कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कॉलेज को कई सौगातें दीं। उन्होंने कॉलेज में अगले सत्र से इंग्लिश और हिंदी में एमए कोर्स, बीबीए और पीजीडीसीए कोर्स शुरू करने की घोषणा की। कहा कि कॉलेज के हेरिटेज भवन की छत बदलने का काम अगली बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा। घोषणा के साथ शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक को इसकी तमाम औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। कहा कि कन्या छात्रावास के निर्माण में सरकार से जो भी सहयोग की जरूरत होगी देंगे। पुराने प्राचार्य आवास भवन को गिराकर उसकी जगह कन्या छात्रावास निर्माण करने के निर्देश मौके पर ही सीएम ने दिए।
मुख्यमंत्री ने समारोह में आए पूर्व प्राचार्यों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों तथा कॉलेज स्टाफ को कॉलेज की स्थापना के 50 साल पूरा करने पर बधाई दी। कहा कि इस कॉलेज से पढ़कर कई प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ, जज, हर क्षेत्र में सफल व्यक्ति बने हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह छात्रों का सर्वांगीण विकास करने और उन्हें संस्कार युक्त शिक्षा देकर एक अच्छा नागरिक बनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

अध्यापक सोचें, शिक्षक क्यों नहीं
बनना चाहते बच्चे : जयराम ठाकुर
अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह का किया जिक्र
बोले, समारोह में सिर्फ चार छात्र बोले थे हम बनेंगे शिक्षक
दो बच्चों ने कहा था, हमारा मकसद मुख्यमंत्री बनना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बच्चों से पूछा था कि शिक्षक कौन-कौन बनना चाहते हैं, तो सिर्फ चार छात्रों ने शिक्षक बनने की बात कही थी। इसके अलावा दो मुख्यमंत्री भी बनना चाहते थे। आज शिक्षकों सहित सभी को सोचना होगा कि आखिर छात्रों का शिक्षक बनने के प्रति रुझान क्यों कम हो रहा है? शिक्षक और अभिभावक, छात्रों को उसकी रुचि के मुताबिक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार संजौली कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कृति को छोड़कर टेक्नोलॉजी के सहारे आगे नहीं बढ़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की जरूरत है।
वहीं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा और जनसंख्या नियंत्रण के मामले में हिमाचल अग्रणी है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक और संस्कार युक्त शिक्षा देने का शिक्षकों से आवाहन किया। इस दौरान कॉलेज की स्मारिका गोल्डन जुब्बली सेलिब्रेशंस और ई जरनल का विमोचन भी सीएम ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व छात्र रहे और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व मेयर संजय चौहान, माकपा नेता कुलदीप सिंह तंवर, शिक्षा निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा, राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर सहित यहां से पढ़कर गए पूर्व छात्र मौजूद रहे।
कॉलेज कैंटीन में समोसे का बनाते थे सैंडविच
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कॉलेज की यादें अपने आप में सुकून देने वाली होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें आज भी याद है कि वह कॉलेज कैंटीन में समोसे को ब्रेड के दो पीसों के बीच डालकर बड़े चाव से खाते थे। कहा कि उस वक्त सैंडविच नहीं होते थे लेकिन समोसे का सैंडविच बनाकर खाने का अपना ही मजा था। कॉलेज की कैंटीन में चाय की चुस्कियां लेने वाली यादों कभी नहीं भूलतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें