फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक अवकाश पर गए शिक्षा नियामक आयोग के कर्मचारी

Sat, 01 Sep 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के कर्मचारी विरोध स्वरूप शुक्रवार दोपहर बाद से सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। शुक्रवार दोपहर बाद आयोग के सदस्य और सचिव के खिलाफ कर्मचारियों ने शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा को सचिवालय में शिकायती पत्र सौंपा।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने और कामकाज का सही तरीके से आवंटन नहीं करने का आरोप लगाया है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा से मिले आठ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें हर काम में प्रताड़ित किया जा रहा है।

बेवजह कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आयोग के चेयरमैन का सदस्य और सचिव पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ही आयोग के सदस्य ने दो महिला कर्मचारियों का उत्पीड़न किया है।
विज्ञापन


निजी स्टाफ को छोड़कर सदस्य द्वारा सभी कर्मियों को उत्पीड़ित किया जाता है। सदस्य के पीए को अन्य कर्मचारियों के मुकाबले बहुत ही कम काम सौंपा गया है।

आयोग के सचिव भी सदस्य के प्रभाव में आकर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने शिक्षा सचिव से गुहार लगाते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में काम करना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन

शिकायती पत्र को देखने के बाद हाेगी आगामी कार्रवाई

आयोग की भलाई के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। उन्हें अन्य विभागों में स्थानांतरित कर राहत पहुंचाई जाए। कर्मियों ने कहा कि शनिवार दोपहर बाद से वह सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। मंगलवार और बुधवार को भी वह सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

सामूहिक अवकाश पर जाने वाले कर्मियों में तीन नियमित, तीन अनुबंध पर और दो आउटसोर्स कर्मी हैं। उधर, आयोग के सदस्य डॉ. एसपी कत्याल ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है।

सरकारी काम सही तरीके से न करने पर जब कर्मियों से जवाबतलबी की गई तो उन्होंने झूठे बहाने बनाते हुए आरोप लगाना शुरू कर दिया है। उधर, आयोग के सचिव एसडी नेगी ने बताया कि बीते दिन कुछ सरकारी कागजात गुम हो गए थे। इसके अलावा समय पर काम नहीं हो रहा है।

इसको लेकर विभागीय कार्रवाई की गई। कर्मियों द्वारा शनिवार दोपहर बाद आधे दिन की छुट्टी लेने की उन्हें सूचना है। मंगलवार और बुधवार के बाबत जानकारी नहीं है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र को देखने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें