आयोग की भलाई के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। उन्हें अन्य विभागों में स्थानांतरित कर राहत पहुंचाई जाए। कर्मियों ने कहा कि शनिवार दोपहर बाद से वह सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। मंगलवार और बुधवार को भी वह सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
सामूहिक अवकाश पर जाने वाले कर्मियों में तीन नियमित, तीन अनुबंध पर और दो आउटसोर्स कर्मी हैं। उधर, आयोग के सदस्य डॉ. एसपी कत्याल ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है।
सरकारी काम सही तरीके से न करने पर जब कर्मियों से जवाबतलबी की गई तो उन्होंने झूठे बहाने बनाते हुए आरोप लगाना शुरू कर दिया है। उधर, आयोग के सचिव एसडी नेगी ने बताया कि बीते दिन कुछ सरकारी कागजात गुम हो गए थे। इसके अलावा समय पर काम नहीं हो रहा है।
इसको लेकर विभागीय कार्रवाई की गई। कर्मियों द्वारा शनिवार दोपहर बाद आधे दिन की छुट्टी लेने की उन्हें सूचना है। मंगलवार और बुधवार के बाबत जानकारी नहीं है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र को देखने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।