फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र-पौत्र के मोह में फंसी हुई है कांग्रेस : सुरेश भारद्वाज

Fri, 29 Mar 2019 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पुत्र-पौत्र के मोह में फंसी है। उसके पास चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी नहीं हैं। पार्टी जिन नेताओं को चुनाव लड़ाना चाहती है, वे मैदान में उतरने से कतरा रहे हैं। यह बात शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस बार जनता को मजबूर सरकार और आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने वाली मजबूत सरकार के बीच चुनाव करना है।

विज्ञापन


उन्होंने सेटेलाइट पर हमले की शक्ति हासिल करने की उपलब्धि पर भी कहा कि यह काम सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती थी। मोदी सरकार ने ही प्रदेश को एम्स, आईआईएम जैसे संस्थान और 69 एनएच दिए। हिमाचल का विदेश में मान रखने को पीएम गुजराती पगड़ी नहीं, बल्कि हिमाचली टोपी पहनते हैं। 

सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि उन्होंने प्रदेश व शिमला के हित में कई कार्य किए। हाटी समुदाय को जनजाति में शामिल करने के प्रयास किए। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया प्रस्ताव के समर्थन में नहीं है, लेकिन प्रयास किए जा रहे हैं कि हाटी समुदाय को उसका हक मिले।
विज्ञापन


शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि पार्टी 2009 में 27 हजार से ज्यादा मतों से जीती थी। 2014 के चुनावों में यह अंतर 84 हजार का हो गया। इस बार के चुनाव में जनता इस अंतर को और बड़ा करेगी। संसदीय क्षेत्र के पालक डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि इस बार के चुनाव में पार्टी रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी।

केंद्र, प्रदेश सरकार के काम पर मांगेंगे वोट : कश्यप
शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच साल में अनेकों कार्य किए। जयराम सरकार ने भी प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। वे केंद्र और प्रदेश सरकार के काम और नाम पर लोगों से वोट मांगेंगे।

कश्यप को पार्टी देगी बड़ी जिम्मेदारी 
भारद्वाज ने सांसद वीरेंद्र कश्यप के टिकट कटने पर चुटकी ली, कहा कि वह 1998 में चुनाव समिति में थे, लेकिन उनका टिकट कट गया था। काम के बूते पार्टी ने उन्हें पहले राज्यसभा भेजा और अब वे मंत्री हैं। कश्यप पूरी ताकत के साथ संगठन का काम करेंगे। उम्मीद है कि पार्टी उन्हें भी काम का इनाम देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें