फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के विरुद्ध अभियान: स्कूलों में बच्चों के ब्लड सैंपल लेने के लिए शिक्षा मंत्री ने जताई सहमति

Wed, 20 Nov 2019 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ नकेल कसने के लिए स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के ब्लड सैंपल लिए जाने चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसा करने से इस अभियान के सार्थक परिणाम भविष्य में नजर आएंगे। धर्मशाला में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बैठक के दौरान इस पर चर्चा की गई। बैठक में सुझाव दिया गया कि नशे पर नकेल कसने के लिए स्कूलों में बच्चों के ब्लड सैंपल लिए जाएं। इस पर शिक्षा मंत्री ने सहमति जताई।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल के स्कूलों में दूसरी कक्षा से विद्यार्थी संस्कृत विषय पढ़ेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दूसरी से पांचवीं कक्षा तक संस्कृत विषय का पाठ्यक्रम तैयार कर दिया है। छठी से दसवीं तक पाठ्यक्रम बनाने का काम जारी है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड की विभिन्न समितियों की बैठकें हुईं। इसमें गुणवत्ता के साथ संस्कार युक्त शिक्षा देने पर कई फैसले हुए।

छात्रों में हैपीनेस बढ़ाने को योग, शतरंज और संगीत विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।  पांचवीं से दसवीं कक्षा तक पढ़ाई जाने वाली नैतिक शिक्षा व स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को अब भारतीय प्रतिरोध एवं स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास में तबदील कर पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


वैदिक गणित, योग, संस्कृत, शतरंज, संगीत का पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। जिसे अगले सत्र से शुरू किया जाएगा। इस दौरान जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान, जवाली के अर्जुन सिंह ठाकुर, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें