फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में राष्ट्रीय संगोष्ठी, मणिपुर के शिक्षा मंत्री होंगे मुख्यातिथि

Tue, 20 Mar 2018 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर सरकार के शिक्षा मंत्री थोकचॉग राधेश्याम सिंह धर्मशाला आएंगे। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के धौलाधार परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 22 और 23 मार्च को होगी। 

विज्ञापन


संगोष्ठी को केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में सीयू के शिक्षा स्कूल व दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र संयुक्त रूप से करेंगे। संगोष्ठी में मणिपुर सरकार के शिक्षा मंत्री थोकचॉग राधेश्याम सिंह मुख्यातिथि और सीयू के कुलपति कुलदीप चंद अग्निहोत्री मुख्य वक्ता होंगे। 

संगोष्ठी के समन्वयक प्रो. मनोज सक्सेना ने कहा कि इसके अलावा दो दिवसीय कार्यक्रम में रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला, यूजीसी सदस्य प्रो. जी गोपाल रेड्डी, आईसीएसएसआर के सदस्य डा. डीडी पटनायक, संस्कृत भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सीके सलूजा, पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय
विज्ञापन


के कुलपति प्रो. अशोक सरयाल, इंदौर विश्वविद्यालय के डीन प्रो. सुरेश चंद सहित उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, उत्तराखंड, अंडमान निकोवार, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, हिमाचल व चंडीगढ़ के रिसोर्सपर्सन अपने शोधपत्र पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें