रोहित ठाकुर ने लगभग 23 लाख रुपये की राशि से निर्मित पौध संरक्षण केंद्र का भी उद्घाटन किया। गौरतलब है कि इस केंद्र में सेब और अन्य फलदार पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए दवाइयां और पोषक तत्व उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने 1 करोड़ 75 लाख रूपये से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार में उनके विधायक रहते जुब्बल, नावर व कोटखाई में 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए थे, जिसके अंतर्गत पिछले वर्ष इस स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया था और बहुत जल्द इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। साथ ही 1 करोड़ 86 लाख रुपये से लोटह संपर्क मार्ग, 98 लाख रुपये से पधारा-खासखर संपर्क मार्ग पर और लगभग 86 लाख से छांज संपर्क मार्ग पर पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सड़कों के निर्माण को जरूरी और महत्वपूर्ण बताते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है और सड़के हमारी विकास की भाग्य रेखाएं हैं, इसलिए वह सदैव से ही सड़कों को प्राथमिकता देते हैं।
यह रहे उपस्थित
इसी दृष्टि से पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान 154 सड़कों की पासिंग की गई है और इस समय लगभग 500 करोड़ सड़कों के निर्माण, मरम्मत और उन्नयन पर व्यय किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई मोती लाल डेरटा, चेयरमैन तहसील सहकारी यूनियन कोटखाई गुमान सिंह चौहान, निदेशक एलएमबी बैंक देविंदर नेगी, कांग्रेस जोन प्रभारी गुम्मा प्रताप चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, पंचायत समिति की अध्यक्षा रेखा चौहान, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, कोटखाई कांग्रेस युवा अध्यक्ष अतुल चौहान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव तुषार सतान, एसडीएम कोटखाई, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, कांग्रेस के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।