फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में रिकॉर्ड परीक्षाओं की फुटेज को खंगालेगा विभाग

Sat, 17 Mar 2018 01:41 PM IST
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग दसवीं और जमा दो की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज आगामी शैक्षणिक सत्र के दौरान होने वाले निरीक्षणों के समय भी खंगालेगा। शिक्षा बोर्ड ने नकल पर अंकुश लगाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में लगे कैमरों की रिकार्डिंग को भी खंगालने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसमें देखा जाएगा की कहीं स्कूल स्टाफ ने परीक्षा लेने में कोताही तो नहीं बरती है। शिक्षा उपनिदेशक उच्च ने जिले के सभी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्या और मुख्याध्यापकों को परीक्षा केंद्रों की फुटेज की रिकार्डिंग को पेन ड्राइव में रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इससे परीक्षा केंद्रों में नकल करवाने वाले शिक्षकों, केंद्र के अधीक्षक, उप अधीक्षक और निरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण विंग ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के पेपर अंग्रेजी, गणित, जमा दो कक्षा के आर्ट्र्स संकाय के राजनीति शास्त्र, साइंस संकाय के गणित, केमिस्ट्री और कॉमर्स संकाय के अर्थशास्त्र और लेखांकन की परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग पेन ड्राइव में सेव करने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


स्कूलों की 2018-19 की वार्षिक इंस्पेक्शन में इसकी जांच की जाएगी। रिकार्डिंग में परीक्षा केंद्र में खामी पाए पाने पर स्कूल प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापक के अलावा परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ से जबाव तलब किया जा सकता है। शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त संख्यान ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों को कुछ पेपरों की वीडियो फुटेज पेन ड्राइव में रखने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें