हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को ईडी ने पूछताछ के लिए नई दिल्ली बुलाया है। यह पूछताछ वीरवार को प्रस्तावित है।
मगर सूत्रों की मानें तो बुधवार शाम तक प्रतिभा सिंह इस पूछताछ में शामिल होने के लिए नई दिल्ली नहीं गईं। उनकी वीरवार को नई दिल्ली पहुंचने की संभावना कम ही बताई जा रही है।
गौरतलब है कि ईडी ने इस मामले में प्रतिभा सिंह को भी नामजद किया है। ईडी ने पिछले सप्ताह उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में उन्हें समन जारी किया है। इसी मामले में ईडी आरोपी एलआईसी एजेंट आनंद चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।