डिपुओं में दालें प्रधानमंत्री मोदी और सीएम जयराम ठाकुर की फोटो वाले लिफाफों में मिलती हैं। आचार संहिता के चलते ऐसा नहीं नहीं किया जा सकता। लिहाजा, मंगलवार को खाद्य आपूर्ति विभाग और निगम के अफसरों नेे बैठकर फैसला लिया कि अब लोगों को पैकेट फाड़कर तीन दालें दी जाएंगी।
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मदन चौहान ने कहा कि दालों के पैकेट में पीएम और सीएम की फोटो हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसके चलते पैकेट फाड़कर दालें देने का फैसला लिया गया है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सरकार की उपलब्धियों के फोटो लगे हैं। इनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोटो के साथ सरकार का गुणगान किया गया है।