उत्तर भारत समेत हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में शाम करीब चार बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत पैदा हो गई।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 आंकी गई। अधिक तीव्रता के चलते भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर समेत हिमाचल के अधिकतर इलाकों में महसूस किए गए।
भूकंप की गहराईअफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा क्षेत्र में 96 कि.मी. जमीन के नीचे था। सूचना के मुताबिक प्रदेश के ऊना, चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर सहित अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।