फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में पूरी करो मांगें वरना देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। सैहब सोसायटी के बाद अब नगर निगम के नियमित कर्मचारियों ने भी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दे दी है। नगर निगम कर्मचारी फेडरेशन ने बुधवार को निगम आयुक्त रोहित जमवाल को अपना ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

फेडरेशन का कहना है कि यदि दस दिन के भीतर उनकी सात मुख्य मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 17 मई को कर्मचारी गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन करेंगे। महासचिव बलबीर सिंह का कहना है कि पिछले साल 17 सितंबर को उन्होंने अपना 21 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था। लेकिन इनमें से ज्यादातर मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। कहा कि कर्मचारियों की लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, मेडिकल बिलों का तुरंत भुगतान किया जाए। साथ ही करुणामूलक नौकरियों, एरियर, ईपीएफ भुगतान समेत लंबित पड़े वित्तीय लाभ जारी किए जाए। फेडरेशन अध्यक्ष राम कुमार ठाकुर ने कहा कि निगम पेयजल व्यवस्था को कंपनी के हवाले कर रहा है। ऐसे में स्थिति स्पष्ट की जाए कि जो वर्तमान में इस व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी हैं, उनकी क्या भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें