फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: हिमाचल के चंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता

Sat, 03 Dec 2022 11:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

चंबा जिले में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप बीती आधी रात करीब 12:38 बजे दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप बीती आधी रात करीब 12:38 बजे दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले भी चंबा में भूकंप आते रहे हैं। इससे पहले 16 नवंबर को भी प्रदेश के  मंडी कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, शिमला में भी तीन से पांच सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई थी और इसका केंद्र जोगिंद्रनगर में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई में था।  बीते 26 अक्तूबर को प्रदेश चंबा जिले भी भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र जनजातीय क्षेत्र पांगी में रहा और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई। इसके अलावा 17 अगस्त को सुंदरनगर में ही 2.8 तीव्रता व 2.9 तीव्रता के दो भूकंप आए।  20 मई को शिमला में 3.0 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

बीते फरवरी में किन्नौर व अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 की अल सुबह आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं। भूकंप से एक लाख के करीब इमारतें तहस-नहस हो गई थीं, जबकि 53 हजार से ज्यादा मवेशी भी भूकंप की भेंट चढ़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें