जनजातीय जिले किन्नौर में एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोगों खौफ का माहौल पैदा हुआ। जिले में सोमवार सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमान पर 3 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र किन्नौर में पांच किलोमीटर गहराई में था।
भूंकप के झटके महसूस होते ही क्षेत्र के लोगों कुछ देर के लिए अपने घरों से बाहर निकले। स्थानीय निवासी राकेश, उमेश, दिनेश, कुलदीप, जमना और गुरदेव ने बताया कि अचानक भूंकप के झटके महसूस होते ही वे घर से बाहर सुरक्षित स्थान पर निकल गए थे।
भूकंप से जिला में कहीं भी किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। उधर, एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस भूकंप के झटके से किन्नौर में किसी प्रकार का नुकसान नहीं है।