भूकंप के लिए संवेदनशील हिमाचल के चंबा जिले में एक फिर धरती के डोलने से लोग दहशत में आ गए। मंगलवार को लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया। दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। झटका महसूस होते ही दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप से जिले में किसी भी तरह का जानी या माली नुकसान दर्ज नहीं हुआ है।