जिला चंबा में मंगलवार को दूसरे दिन भी भूकंप का झटका लगा। दोपहर 12:24 बजे धरती थरथराने से खौफजदा लोग खुले मैदान में पहुंच गए। हालांकि, भूकंप के झटका लगाने से किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 आंकी गई। जिले में बार-बार लगने वाले भूकंप के झटकों से लोग खौफजदा हैं। सोमवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर भूकंप का एक झटका, दस बजकर 20 मिनट पर दूसरा झटका लगा।