फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चंबा में फिर डोली धरती, दो दिनों में आया दूसरा भूकंप

Mon, 25 Sep 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा में रविवार को भूकंप के हल्के झटकों ने फिर दहशत का माहौल बना दिया। पिछले दो दिनों में यह दूसरा भूकंप है। शाम करीब साढ़े चार बजे आए भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई जा रही है।
विज्ञापन


कम तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र चंबा और जम्मू-कश्मीर की सरहद पर बताया गया है। जिससे किसी नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पूर्व शुक्रवार को भी चंबा में धरती डोली थी।

भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील चंबा में इस साल जून, जुलाई और अगस्त में भी भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। रविवार को भूकंप का पता चलते ही कई लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन


वहीं न्यूज चैनलों में भूकंप की खबर से भी लोग सहम गए। स्थानीय निवासी हरिंद्र सिंह, नरेश कुमार, चैन सिंह, योग राज, जितेंद्र, सुरेश, मनीष, वीरेंद्र, कमल कुमार, चमन सिंह व टेक चंद ने बताया के रविवार को वे भूकंप के झटके महसूस करने पर डर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें