हिमाचल समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटकों ने दहशत फैला दी। हिमाचल के सभी जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों ने लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया।
चंबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकले। शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, ऊना, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला में भी भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए।