फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake Today: हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

Mon, 04 Nov 2024 12:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

किन्नाैर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप रात करीब 1:29 आया।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप रात करीब 1:29 आया। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 आंकी गई। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।  

रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते। रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें