फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके, दहशत में लोग

Fri, 10 Mar 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा और लाहौल स्पीति जिलों में वीरवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। अभी तक जान व माल की कोई सूचना नहीं मिली है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में वीरवार दोपहर करीब 2: 09 बजे पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता कम थी, इस कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान सूचना नहीं है। भूकंप के झटके से घाटी के लोग दहशत में है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया ने कहा कि घाटी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। 

वहीं, चंबा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र चंबा मुख्यालय में धरती के पांच किलोमीटर नीचे थे। यहां भी भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हल्के झटके की वजह से ज्यादातर लोगों को भूकंप महसूस भी नहीं हुआ। चंबा मुख्यालय में केंद्र वाले अब तक आधा दर्जन से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं जिनमें लगभग सभी की क्षमता 2.5 से 3.5 के बीच रही है।

वाड़िया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर सुशील ने बताया कि इस भूगर्भीय हलचल का केंद्र चंबा में पांच किलोमीटर नीचे धरती में रहा। भूकंप की दृष्टि से चंबा संवेदनशील है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें