फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

Thu, 04 Feb 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दोपहर करीब पौने एक बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने की सूचना है। फिलहाल किसी तरह के जान व माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र चंबा रीजन के आसपास जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सबसे ज्यादा चंबा में ही भूकंप के झटके महसूस किए गए।

ये झटके 12:40 और 12:42 मिनट पर दो बार महसूस किए गए। इसके बाद कई जगहों पर लोग घरों से बाहर की ओर भागे। कई दफ्तरों के कर्मचारी भी सड़कों पर आ गए। हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य इलाकों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें