फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के इस एयरपोर्ट पर धुंध, बारिश में भी उतर सकेगा प्लेन

Mon, 21 Nov 2016 10:00 AM IST
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट में अब धुंध और बारिश में भी हवाई जहाज उतर सकेंगे। कम बिजिविलिटी से निपटने के लिए भुंतर हवाई अड्डे में डीवीओआर टावर (Doppler Very High Frequency Omni Range) लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए जमीन उपलब्ध करवा दी है और भुंतर एयरपोर्ट प्रबंधक को एनओसी भी दे दिया है।
विज्ञापन


अथॉरिटी अब टावर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में जुट गया है। वर्ष 2006 से चल रही टावर लगाने की प्रक्रिया करीब दस साल बाद पूरी होगी। भुंतर हवाई अड्डा के निदेशक एएन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। शिमला के बाद भुंतर एयरपोर्ट इस सुविधा से जुड़ेगा। शर्मा ने

कहा कि डीवीओआर टावर लगने से भुंतर हवाई अड्डा में धुंध और बारिश होने पर भी हवाई जहाज लैंडिंग के साथ उड़ान भी भर सकेंगे। टावर लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी देकर जमीन का एनओसी दे दिया है। उन्होंने कहा कि अथॉरिटी टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने में लगा है। जल्द ही टेंडर आवंटित कर टावर के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


कम बिजिविलिटी में नहीं होती लैंडिंग 
भुंतर एयरपोर्ट में कम बिजिविलिटी की समस्या से हवाई उड़ान को लैंडिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धुंध व बारिश होने पर कई बार जहाज की भुंतर में लैंडिंग नहीं हो पाती है और जहाज को चंडीगढ़ में उतारा जाता है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एएन शर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट में धुंध का काफी प्रकोप रहता है। ऐसे में डीवीओआर टावर से समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें