फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखू में रावण के पुतले का मास्क पहनाकर किया दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में धूमधाम से मनाया विजयदशमी उत्सव, सभी पुतलों को पहनाए गए थे मास्क कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के बीच विजयदशमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस बार जाखू मंदिर परिसर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के बनाए पुतलों को मास्क पहनाए गए थे। इससे लोगों को संदेश दिया गया कि कोरोनाकाल में मास्क कितना जरूरी है।
मास्क पहने पुतलों को शाम 5:48 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश सी पालरासु और डीसी आदित्य नेगी ने मशाल जलाकर आग लगाई। इस बार रिमोट का बटन दबाकर आग जलाने की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू गर्वनमेंट कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट चौड़ा मैदान के विकास ने बताया कि कोरोना थीम पर आधारित पुतले बनाकर तैयार किए थे। विजय दशमी पर शाम के वक्त रावण दहन को लेकर भारी संख्या में लोगों जाखू मंदिर आए थे। भक्तों ने मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए। प्रशासन की टीम ने यहां आए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत मास्क पहनने की हिदायत लोगों को दी। इस बार यहां राम और रावण का युद्ध मंचन भी नहीं किया गया, न ही झांकियां निकाला गईं। शाम के वक्त मशाल से आग लगाने के करीब पांच मिनट के भीतर पुतले जलकर राख हो गए।
उपायुक्त आदित्य नेगी ने राजकीय महाविद्यालय संजौली और कोटशेरा के फाइन आर्ट विभाग के विकास कुमार, विर्जुन, नितेश शर्मा, श्रुति परसराम पूरिया, दिव्या, आलिना, आकांशा, रूपेश, आयुश, आर्यन कश्यप, प्रकाश, विवेक भारद्वाज, निखिल, चेतना, तनुजा, देव कुमार, अनिल शर्मा और चेतराम को प्रशस्ति पत्र दिए। प्रत्येक छात्र-छात्राओं को 2100 रुपये की राशि मंदिर न्यास की ओर से दी गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त डॉ. पूनम, एसडीएम बीआर शर्मा, मंडलायुक्त जीके श्रीवास्तव, राज्यपाल के सचिव प्रियतु मंडल तथा व्यय पर्यवेक्षक महेश जिवाड़े और तहसीलदार सुमेध शर्मा मौजूद रहे।
कोरोना के बाद पहली बार टुटू में जला पुतला
श्रीरामलीला कला केंद्र टुटू ने चौक पर 25 फीट ऊंचा पुतला बनाया था। कोरोनाकाल के बाद पहली बार बड़े स्तर पर यहां झांकी निकाली गई। टुटू में शाम साढ़े चार बजे झांकी निकली जोकि पावर हाउस, यादगार, विजयनगर से साढ़े पांच बजे के करीब टुटू चौक पहुंची। रामा और रावण दल के बीच युद्ध हुआ। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे के बाद पुतला जलाया गया। इस अवसर पर टुटू के पार्षद विवेक शर्मा और रामलीला धार्मिक कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, ललित, जय ठाकुर, हीरा पाल सिंह, जोगिंद्र ठाकुर, अनिल गोयल, गोपाल जोशी, रमेश नेगी, दिनेश शर्मा और पार्षद दिवाकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान राम की शिक्षाओं को अपनाएं : सी. पालरासु
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश सी. पालरासु ने जाखू मंदिर में आयोजित दशहरा उत्सव में रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस दिवस की प्रासंगिकता और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शिक्षाओं को आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ जाखू मंदिर में माथा भी टेका। उन्होंने विजय दशमी की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें