बिलासपुर जिला पुलिस की विशेष टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 509.24 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मल्यावर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक कार को टीम ने जांच के लिए रोका और कार चालक से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने कार से 509.24 ग्राम चरस और एक लाख रुपये की नकद बरामद किए। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।