बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत दोघरी गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य ग्राम वासियों और स्कूल के छात्रों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना रहा। शिविर में स्थानीय लोगों का सामान्य चिकित्सा परीक्षण और दांतों का परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक रक्त जांच अन्य परीक्षण और दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान ग्राम वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। इस शिविर से लगभग 160 लोग लाभान्वित हुए। शिविर के आयोजन में चिकित्सक डॉ. हरजीत कौर, डॉ. प्रशांत भारद्वाज, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, पैरा मेडिकल टीम के सदस्य विशेष रूप से शामिल रहे।