शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र बना है। 27 सितंबर को कलश स्थापना और 28 सितंबर को मूर्तियों का भव्य अनावरण किया जाएगा। भक्तों में उत्साह और भागीदारी बढ़ी है।
28 को दुर्गा पूजा होगी शुरू, मूर्तियों का अनावरण होगा संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर में इस वर्ष भी दुर्गापूजा उत्सव पूरे उत्साह और भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। मंदिर में 27 सितंबर को दुर्गापूजा के लिए कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद 28 सितंबर को मूर्तियों का अनावरण होगा।
मंदिर में शाम 7:00 बजे विधि विधान के साथ पूजन होगा। दुर्गा मां का बोधन (आवाहन या जगाना) किया जाएगा। इसके तहत दुर्गा मां के बोधन के बाद 28 सितंबर को सुबह 9:27 बजे महाषष्ठादि कल्पारंभ होगा और शाम को देवी का आमंत्रण तथा अधिवास होगा। इसके बाद मंदिर के हॉल में कोलकाता के कारीगरों द्वारा बनाई गई मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कार्तिकेय की भव्य मूर्तियों का अनावरण होगा। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। साथ ही मंदिर में भजन कीर्तन भी होगा। इसके अलावा 28 सितंबर को सुबह 9:27 बजे महाषष्ठादि कल्पारंभ और शाम को देवी का आमंत्रण और अधिवास होगा।