फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख भक्तों के लिए सज गया पंडाल

Fri, 25 Jul 2014 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में होने वाले दुख निवारण समागम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समागम के लिए मैदान को पूरी तरह से सजा दिया गया है। इस पंडाल में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। मैदान में लाइटों की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


समागम में दो दिन सुबह सात बजे से लंगर लगाया जाएगा, जो दिनभर चलेगा। समागम में प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है। 26 और 27 जुलाई को कुल्लू में महामंडलेश्वर ब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी भक्तों के दुखों का निवारण करेंगे। इस दुख निवारण समागम का आयोजन दोपहर दो से शाम आठ बजे तक किया जाएगा।

भगवान लक्ष्मी नारायण धाम के महासचिव गुरुदास ने बताया कि हवाई सेवाएं बंद होने के कारण स्वामी जी सड़क से ही कुल्लू आएंगे। उन्होंने बताया कि स्वामी जी 26 जुलाई को करीब पांच बजे कुल्लू पहुंचेंगे और ढालपुर मैदान में उमड़े भक्तों के दुखों का निवारण करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समागम रोजाना दोपहर दो से शाम आठ बजे तक चलेगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वामी जी का कुल्लू के समीप एक निजी होटल में रुकने का कार्यक्रम है।

राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि
भगवान लक्ष्मी नारायण धाम के महासचिव गुरुदास ने बताया कि समागम में हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी देवभूमि कुल्लू में होने वाले दो दिवसीय समागम में पहली बार मां दुर्गा के दुर्लभ निष्कीलन प्रारूप को उद्घाटित करेंगे। समागम में निष्कीलन पाठ को ग्रहण करने के लिए हर धर्म संप्रदाय और मतों के लोग कुल्लू पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें