फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: डुगर और बग्गी परियोजनाओं में 4,300 लोगों को मिलेगा रोजगार, निर्माण के लिए हस्ताक्षरित हुआ अनुबंध

Sat, 27 Aug 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में शनिवार को शिमला में 500 मेगावाट क्षमता की डुगर जल विद्युत परियोजना और 42 मेगावाट क्षमता की बग्गी जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए अनुबंध हस्ताक्षरित किए गए। 
विज्ञापन
डुगर और बग्गी प्रोजेक्ट के लिए अनुबंध हस्ताक्षरित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के किलाड़ में डुगर और मंडी जिला में बग्गी जल विद्युत परियोजनाओं में 4,300 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में शनिवार को शिमला में 500 मेगावाट क्षमता की डुगर जल विद्युत परियोजना और 42 मेगावाट क्षमता की बग्गी जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए अनुबंध हस्ताक्षरित किए गए। डुगर परियोजना का निर्माण एनएचपीसी तथा बग्गी परियोजना का निर्माण बीबीएमबी करेगा। प्रदेश सरकार की ओर से ऊर्जा विभाग के निदेशक हरिकेश मीणा, एनएचपीसी की ओर से महाप्रबंधक (विद्युत) सुरेश कुमार तथा बीबीएमबी के सचिव सतीश कुमार सिंगला ने अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि डुगर जल विद्युत परियोजना की अनुमानित लागत 3,987.34 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के आरंभ होने के बाद 1795 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत उत्पादन होगा। परियोजना निर्माता की ओर से प्रभावित क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत लगभग 59.81 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 71 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इस जल विद्युत परियोजना का आवंटन सात अगस्त 2018 को एनएचपीसी को किया गया था। बग्गी जल विद्युत परियोजना की अनुमानित लागत 284.87 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें: Pre Nursery Classes: गोविंद ठाकुर बोले- हिमाचल में 5,000 और स्कूलों में शुरू होंगी प्री नर्सरी कक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना के आरंभ होने के बाद वार्षिक  135.6 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन होगा। परियोजना निर्माता की ओर से परियोजना प्रभावित क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत 4.21 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने के उपरांत 30 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के कार्यान्वयन अनुबंध में 70 वर्षों के लिए बग्गी जल विद्युत परियोजना से 12 प्रतिशत व डुगर जल विद्युत परियोजना से 4 प्रतिशत से 25 प्रतिशत मुफ्त बिजली सरकार को प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। योजना प्रभावित परिवारों को 10 वर्षों तक 100 यूनिट विद्युत प्रतिमाह मुफ्त प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें