फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, इन नंबरों पर करें फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में बर्फबारी होते ही नगर निगम मुस्तैद हो गया है। शनिवार सुबह आठ बजे से निगम आयुक्त पंकज राय की अगुवाई में निगम अभियंता विजय गुप्ता, सहायक अभियंता राजेश ठाकुर और अन्य कर्मी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


आयुक्त ने बर्फबारी के चलते आवश्यक स्टाफ की छुट्टियां भी रद कर दी हैं। कनिष्ठ अभियंताओं और लेबर को विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश मिलेगा। इसके अलावा शहर के विभिन्न टर्बल स्पॉट्स पर गाड़ियों और लोगों को फिसलने से बचाने के लिए क्रशर सैंड भी फेंकवा दी है। आयुक्त पंकज राय ने कहा कि शहरवासियों को हर संभव मदद के लिए नगर निगम प्रयासरत है।

भवन एवं मार्ग शाखा के सहायक अभियंता राजेश ठाकुर ने बताया है कि शनिवार सुबह आठ बजे से शहर का दौरा शुरू कर दिया है।
कमला नेहरू अस्पताल रोड, आईजीएमसी रोड, रिज मैदान स्थित पुस्तकालय के पास, मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के पास, विलो बैंक के पास, लक्कड़ बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास, वाटर पंप हाउस लक्कड़ बाजार के पास, संजौली कालेज के पास और चौड़ा मैदान में क्रशर सैंड रख दी है। नगर निगम के 150 मजदूरों, रोबोट और जेसीबी मशीन को भी तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

समस्या है तो शिकायत करें

बर्फबारी के दौरान शहरवासियों को अगर कोई समस्या सताती है तो नगर निगम के अफसरों से इसकी शिकायत कर सकते हैं। निगम आयुक्त पंकज राय ने अपने अलावा दो अन्य अफसरों के मोबाइल फोन नंबर शिकायतों के लिए सार्वजनिक किए हैं। इसके अलावा निगम के अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर भी लोग संपर्क कर सकते हैं।

इन फोन नंबर पर करें संपर्क
आयुक्त पंकज राय
: 94180 39800
निगम अभियंता विजय गुप्ता
: 94184 70578
सहायक अभियंता राजेश ठाकुर
: 94184 58702
रिज कार्यालय : 2658916
संजौली कार्यालय : 2842131
छोटा शिमला कार्यालय : 2623760
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें