फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourist Shimla: भारी बारिश से शिमला में वीकेंड पर घट रही सैलानियों की आवाजाही

Fri, 15 Jul 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिमला में भारी बारिश के चलते वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही घटने लगी है। बीते वीकेंड की तुलना में इस बार कम ही सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। 
विज्ञापन
पानी के बुलबुलों के बीच रिज पर सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश के चलते वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही घटने लगी है। बीते वीकेंड की तुलना में इस बार कम ही सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। बीते हफ्ते शहर के होटलों में 60 से 70 फीसदी तक बुकिंग रही थी लेकिन इस बार होटलों में 40 फीसदी कमरे ही बुक हो पाए हैं।   होम स्टे और ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट की यूनिटों में भी बुकिंग 50 फीसदी से नीचे पहुंच गई है।

विज्ञापन


हालांकि शनिवार को बुकिंग में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन एडवांस बुकिंग कम मिलने के कारण पर्यटन कारोबार अब घट रहा है। शहर के होटल कारोबारियों के मुताबिक बारिश के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी कम हुई है। लगातार बारिश के चलते मौसम ठीक है। यदि कई दिन बारिश न हो तो उमस के चलते भी सैलानी शिमला शहर का रुख करते हैं लेकिन इस बार अभी तक नियमित बारिश हो रही है।

इन दिनों शिमला के लिए पंजाब और हरियाणा से ही सैलानी आ रहे हैं। सैलानियों की कम आमद से शहर की पार्किंग अब फुल नहीं हो रही। शहर की सड़कों पर भी जाम कम लग रहा है। शुक्रवार को सैकड़ों सैलानी शिमला पहुंचे हैं। साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा का भी सैलानी रुख कर रहे हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बारिश के मौसम में एडवांस बुकिंग घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें