फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंदरों के डर से चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा, युवक की मौत

Wed, 29 Mar 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली (ऊना)

सार

प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस थाना हरोली के तहत बनखंडी के पास बीते सोमवार को बंदरों के डर से चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक हादसे का शिकार हो गई। 
विज्ञापन
युवक की मौत(सांकेेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस थाना हरोली के तहत बनखंडी के पास बीते सोमवार को बंदरों के डर से चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते मंगलवार को दोनों युवक बाइक पर रियात कॉलेज से ऊना की ओर बनखंडी होते हुए आ रहे थे। बनखंडी में बंदरों का एक झुंड आता देख बाइक चालक घबरा गया। इससे उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया और दोनों युवक गिर गए। बाइक सवार एक युवक को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन


दोनों को उनके साथी ऊना अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नवीन 21 पुत्र णजीत सिंह गांव भदसाली तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान इकबाल सिंह पुत्र मोहन लाल निवासी गांव भदसाली तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। उधर, हरोली थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें