फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते हिमाचल में जेल कर्मियों की छुट्टियों पर रोक

Fri, 28 May 2021 10:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल की सभी जेलों में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल जेल निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल मुख्यालय ने हिमाचल प्रदेश की सभी जेलों में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। जेलों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यालय ने यह फैसला लिया है। दलील दी गई है कि कर्मचारियों के घर जाने और फिर जेल लौटने पर कैदियो के अलावा अन्य स्टाफ के संक्रमित होने का खतरा है।   

विज्ञापन

 
इसी वजह से पहले कई कैदियों को पैरोल दी और जो पहले से पैरोल पर थे, उनकी पैरोल और बढ़ा दी। एडीजी जेल एन वेणुगोपाल ने बताया कि जेलों में संक्रमण फैलने से बचाने और उचित दूरी के नियम का पालन करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। 
  
इनमें करीब साढ़े तीन सौ कैदियों को पैरोल देने के अलावा बाहर से आने वाले नए कैदियों को शुरुआती दिनों में आइसोलेट रखने व कोविड संक्रमित कैदियों के लिए हर जेल में अलग से आइसोलेशन केंद्र बनाना शामिल है। खासी, जुकाम जैसे लक्षण वाले कैदियों को तत्काल आइसोलेट कर संबंधित बैरक और जेल का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है और उनके टेस्ट भी कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें