फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डक्ट के कार्य में हो रही पैसों की बर्बादी : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा के जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने शिमला के मालरोड पर चल रहे डक्ट के निर्माण कार्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी के लिए जारी किए पैसों की बर्बादी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डक्ट की अनुमानित लागत 260 करोड़ रुपये से अधिक है, जो आने वाले समय में और बढ़ने की संभावना है। केशव चौहान ने कहा कि छोटा शिमला से मालरोड के रास्ते में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डक्ट प्रोजेक्ट में मानकों की अनदेखी की गई है। जिलाध्यक्ष ने मांग की कि इस डक्ट प्रोजेक्ट की लागत, आवश्यकता और लाभ को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करें और जनता को स्पष्ट बताएं कि इस पर खर्च किए जा रहे करोड़ रुपये का आखिर जनता को क्या फायदा होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें