इस मामले में एचएएस अधिकारी समेत दो अन्य लोग पुलिस रिमांड के बाद वर्तमान में चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। बचाव पक्ष की वकीलों ने विशेष सत्र न्यायाधीश हमीरपुर में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिस पर शनिवार को बहस हो चुकी है।
अब मंगलवार को इस मामले में न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाना है। लेकिन इस संगीन अपराध के मामले की चल रही जांच के बीच जांच अधिकारी को ही हटा दिया गया।
जबकि डीएसपी बीडी भाटिया घूसकांड से पूर्व शिक्षा विभाग में दो दर्जन अध्यापकों के फर्जी डिग्री मामले की बिहार एक विश्वविद्यालय में जाकर जांच कर चुके हैं। वहीं आईपीएच विभाग हमीरपुर के तहत आती बाड़ी भरेहड़ा पेयजल स्कीम में लाखों की वायरिंग घोटाले की जांच भी डीएसपी बीडी भाटिया कर रहे हैं।
इसके अलावा हाल ही में जिला मुख्यालय के साथ लगते एक पटवार सर्कल के पटवारी को दो हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। अब उनकी जगह लालमन शर्मा को हमीरपुर विजिलेंस का डीएसपी लगाया गया है। डेढ़ साल पहले ही डीएसपी लालमन शर्मा का हमीरपुर से देहरा के लिए तबादला हुआ था।