फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा डीएसपी, केस को दबाने की एवज में मांगी थी मोटी रकम

Mon, 12 Aug 2019 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा गया डीएसपी ज्ञान चंद 2017-18 के दौरान दलाईलामा की सुरक्षा में भी तैनात था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्मगुरु दलाईलामा की सुरक्षा का जिम्मा देख चुके हिमाचल पुलिस के डीएसपी ज्ञान सिंह को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने एक लेनदेन और दूसरा एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामला दबाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्तमान में ज्ञान सिंह जवाली में तैनात है। ज्ञान सिंह के पास पास पिछले कुछ दिनों से नूरपुर का भी अतिरिक्त कार्यभार है। दो मामलों को दबाने के लिए डीएसपी ज्ञान चंद ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। इन मामलों में आरोपी ने विजिलेंस में शिकायत की थी और कहा था कि डीएसपी ज्ञान चंद ने उस पर झूठा केस बनाया है।

Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
केस खत्म करने की एवज में डीएसपी की ओर से 50 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। पांच हजार रुपये एडवांस दिए जा चुके थे। सोमवार को उसे 45 हजार रुपये कैश के साथ शिकायतकर्ता को डीएसपी कार्यालय नूरपुर में बुलाया था।

यहां विजिलेंस टीम ने उसे 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस के उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के एसपी अरुल कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें