फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पटवारी एसडीएम को बोला 'मैं हूं तहसीलदार'

Sun, 29 Jan 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर जिले में पटवारखाना नहर स्वार का निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम कृतिका कुल्हारी ने एक पटवारी को शराब के नशे में धुत पाया। पटवारी ने कथित तौर पर इतनी पी रखी थी कि वह एसडीएम तक को नहीं पहचान पाया। जबकि अपने आप को तहसीलदार साहब कहने लगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया और मेडिकल करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है। वहीं, सोमवार को पूरा मामला उपायुक्त बीसी बडालिया के समक्ष रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार एसडीएम कृतिका कुल्हारी शनिवार को नहर स्वार के निरीक्षण पर पहुंची। इस दौरान पटवारी को नशे ही हालत में देखकर वह हक्की-बक्की रह गई। 
विज्ञापन

अपने आप को बता रहा था तहसीलदार

इतना ही नहीं वह अपने आप को तहसीलदार बता रहा था। बताया जा रहा है कि शिकायतें मिलने के बाद एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी ने यह निरीक्षण किया। एसएचओ पुलिस थाना रेणुका देवानंद गुलेरिया ने बताया कि एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी के आदेशों पर पटवार कार्यालय नैहरस्वार के पटवारी राजेंद्र सिंह का मेडिकल करवाया गया है। 

उधर, एसडीएम कृतिका कुल्हारी ने स्वयं औचक निरीक्षण की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पटवारी राजेंद्र नशे में धुत था। वह उन्हें तक नहीं पहचान पाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे मामले की सोमवार तक रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें