फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शोघी में बस की सीट के नीचे मिला चिट्टा, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के विशेष सेल की टीम की कार्रवाई
विज्ञापन

सूचना के आधार पर बस रोककर ली तलाशी
बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस के विशेष सेल ने शोघी में एक बस की तलाशी के दौरान करीब 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
इस मामले में हमीरपुर जिले के 29 वर्षीय सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना बालूगंज में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को विशेष सेल की टीम शोघी के पास गश्त पर थी। इस दौरान टीम को नशीले पदार्थ से संबंधित सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शोघी में एक बस को रोककर नियमानुसार चेकिंग और तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस की एक सीट के नीचे पारदर्शी पाउच और काली पॉलिथीन की गांठ बरामद हुई। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो इसमें चिट्टा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा था और वह इसे लेकर कहां जा रहा था। इसके अलावा चिट्टे की आपूर्ति से जुड़े संभावित संपर्कों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस बस में नशीले पदार्थ को सीट के नीचे रखने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। मामला पुलिस थाना बालूगंज में दर्ज किया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर इससे संबंधित आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें