फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू के छात्र समेत तीन युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू के छात्र समेत तीन युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

शिमला। पुलिस ने विवि के एक छात्र समेत तीन युवकों को 11.05 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। इनकी पहचान दीपक पुत्र रतनचंद निवासी नाभा, राहुल पुत्र बालम सिंह निवासी लोअर फागली और प्रणव पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी अर्की के तौर पर हुई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनमें से दीपक को दो बार और राहुल को एक बार पहले भी चिट्टे के साथ पकड़ चुकी है। बालूगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एसआईयू की टीम हेड कांस्टेबल सुशील कुमार के नेतृत्व में गश्त पर थी। इस बीच टीम टूटीकंडी के पास गाड़ियों की तलाशी कर रही थी। कुछ देर बाद एक कार आई इसमें तीन युवक सवार थे और पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार के अंदर से 11.05 ग्राम चिट्ठा बरामद हुआ। इसके बाद एसआईयू की टीम ने नशे के पदार्थ को कब्जा में लेकर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में एक युवक ने बताया कि वह प्रदेश विवि में पढ़ाई कर रहा है। दो युवक बेरोजगार हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि तीन युवकों को चिट्टे से साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें